पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 11 मंत्रियों को भी दिलायी गई शपथ




नवीन चौहान
उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा के खटीमा सीट से विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तराखंड में 115 दिन में तीरथ सिंह को हटाकर इस कार्यकाल का तीसरा मुख्यमंत्री चुना है। सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

पुष्कर सिंह धामी पहले शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने रविवार शाम पांच बजे राजभवन में मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों द्वारा शपथ लिए जाने की बात कही। इससे पहले यह चर्चा थी कि आज केवल पुष्कर सिंह धामी ही शपथ ग्रहण करेंगे।

मंत्री मंडल में महराज सतपाल सिंह, डॉ हरक सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, बिशन सिंह, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, डॉ धनसिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद को शामिल किया गया है। सबसे पहले मंत्रीमंडल में शमिल मंत्रियों में सतपाल महाराज ने शपथ ली, उनके बाद डॉ हरक सिंह रावत ने शपथ ली।

डॉ हरक सिंह रावत के बाद बंशीधर भगत ने और उनके बाद यशपाल आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। इनके अलावा बिशन सिंह, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय और गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। उसके बाद गणेश जोशी, डॉ धनसिंह रावत, रेखा आर्य और स्वामी यतीश्वरानंद ने शपथ ली।

नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टीम में पुराने चेहरे ही मौजूद रहे। मंत्री मंडल में उन सभी को शामिल किया गया है जो तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्री मंडल में शामिल थे। अब देखना यही है कि उनके विभाग बदले जाएंगे या फिर विभाग भी वही रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *