नवीन चौहान
खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले वह शनिवार को ही शपथ लेने वाले थे लेकिन बाद में कार्यक्रम में बदलाव किया गया। शपथ लेने के बाद जहां वें राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बनेंगे वहीं प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री के रूप में भी उनका नाम दर्ज हो जाएगा।
45 वर्षीय धामी छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय हैं। धामी के नाम की घोषणा करके भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर चौंकाया। मुख्यमंत्री की दौड़ में गिने जाने वाले दिग्गज नेता सतपाल महाराज, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धनसिंह रावत समेत कई बड़े नाम निर्णायक क्षणों में पिछड़ गए।
हालांकि धामी को कुछ कर दिखाने के लिए बेहद कम समय मिलेगा, लेकिन इस समय में उनके द्वारा लिए गए निर्णय अगामी विधानसभा चुनाव में उनकी अगले मुख्यमंत्री के रूप में दावेदारी को मजबूत करेगी।
- साइबर ठगों की कमर तोड़ रही उत्तराखंड की एसटीएफ, चार महीने में बचायी 10 करोड़ की धनराशि
- धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में उत्कृष्टता की परंपरा जारी, शतप्रतिशत रहा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम
- नैनीताल पुलिस की अनोखी पहल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी पैदल पहुंचे कार्यालय
- बीएम डीएवी स्कूल के स्टूडेंटस ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में रचा सफलता का इतिहास
- डॉ सुशील शर्मा की बेटी अदित्री A1 ग्रेड के साथ 12वीं में टॉपर



