अजय चौहान.
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता फिर से बहाल कर दी गई है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। वायनाड से सांसद राहुल की लोकसभा सदस्यता मार्च 2023 में खत्म कर दी गई थी। उन्हें मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराया गया था।
दो साल की सजा होने की वजह से संसद से उनकी सदस्यता निलंबित कर दी गई थी। हालांकि, चार अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगाने का फैसला दिया है। जिसके बाद लोकसभा में उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई है।
हालांकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगायी है, उनके मामले को खारिज नहीं किया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई अभी होगी। राहुल गांधी 2024 का चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं यह भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आने वाले फैसले से पता चलेगा।

- भीड़ में बच्चा खोने से परेशान मां के चेहरे पर खाकी ने लौटायी खुशी
- पति को प्रेमिका के साथ कार में देख पत्नी का फूटा गुस्सा, चलती कार के बोनट पर लटकी
- फर्स्ट टिहरी कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग (TCPL) का भव्य समापन, आर डी टाइगर बनी चैंपियन
- केशव नेगी को न्याय दिलाने के लिए सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत आगे आए
- चंडी देवी मंदिर के पास मिली अज्ञात महिला के शव की गुत्थी सुलझी, अवैध प्रेम संबंध बने हत्या की वजह




