बकरी चराने गई नाबालिग के साथ दुष्कर्म, जान से मारने की भी कोशिश




नवीन चौहान.
एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना उस वक्त हुई जब लड़की अपनी बकरियों को चराने के लिए गई थी। आरोपी 40 साल का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 40 साल का एक शख्स लड़की पहाड़ों में ले गया। वहां लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान वह बेहोश हो गई तो उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला सेल की उप अधीक्षक सीमा चोपड़ा ने इस घटना की पुष्टि की है।  

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपी भोपाल सिंह के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को​ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *