​पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को बदलने का कारण और मदन संगठन, विधायक आदेश चौहान, देंखे वीडियो





नवीन चौहान
उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रनीपुर विधायक आदेश चौहान ने खुलकर बात की। उन्होंने भाजपा विधायकों की नाराजगी और मदन कौशिक के प्रमोशन या डिमोशन को लेकर बेबाक अंदाज में जबाब दिया। उन्होंने ​पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा चार सालों में किए गए विकास कार्यो की गिनती कराई।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने न्यूज127 से खास बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दायित्व परिवर्तन की बात है तो केंद्रीय नेतृत्व ने सोच समझकर त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का उपयोग पूरे देश में करने की दृष्टि से दायित्व परिवर्तन किया गया है। त्रिवेंद्र जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य उत्तराखंड में किए गए है। आयुष्मान जैसी योजना पूरे देश में कही नही है। जैसी उत्तराखंड में है। होम स्टे योजना बहुत अच्छी है। कोरोना काल के बाद मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चलाई। उत्तराखंड में बिना ब्याज के किसानों को कृषि ऋण दिया जा रहा है। विकास की दृष्टि से उत्तराखंड में चहुंमुखी विकास कार्य कराए गए है। तराई से लेकर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क ​बनाने का आलौकिक कार्य त्रिवेंद्र जी के नेतृत्व में किया गया। जिन गांवों में बिजली नही थी। वहां बिजली देने का कार्य किया गया। उनकी सहमति से ही नेतृत्व परिवर्तन किया गया। पहले भी भाजपा का नेतृत्व था और अभी भी भाजपा का नेतृत्व है। आगे भी भाजपा का ही नेतृत्व रहेगा। विधायकों में त्रिवेंद्र सिंह को लेकर कोई नाराजगी नही थी। ना ही चेहरा बदलने की बात की। केंद्र अपनी—अपनी रचना योजना के अनुसार कार्य करता है। जिम्मेदारी सौंपने का कार्य करता है। पार्टी में उनका उपयोग करने की दृष्टि से निर्णय लिया है। कार्यकर्ताओं और विधायकों में काई नाराजगी नही है।
त्रिवेंद्र और तीरथ जी में कोई
विरोधाभास नही है। त्रिवेंद्र जी ने कोरोना को लेकर केंद्र के द्वारा जारी एसओपी के अनुसार दिव्य और भव्य कुंभ कराने की बात की थी। कुंभ के दृष्टिगत सौंदर्यीकरण कराया गया। हरिद्वार को सजाया संवारा गया। वह दिव्य कुंभ के आयोजन को लेकर किया था। लेकिन चार पांच दिनों से जो डवलपमेंट हुआ है। जो भी सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे उसका निर्णय प्रदेश सरकार करेगी। यात्रियों और स्थानीय निवासियों के जीवन को खतरे में डालने का कोई कार्य किया जायेगा। उत्तराखंड के किसी व्यक्ति को परमिशन की आवश्यकता नही है। बाहर से आने वाले लोगों की पोर्टल पर स्क्रीनिंग होगी। कोरोना पॉजीटिव पाए जाने की दशा में वही पर रोकने का प्रयास किया जायेगा। जिससे हरिद्वार में कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जा सके। मुख्यमंत्री जी ने एक संदेश दिया कि कोरोना के कारण लोग घबराए नही। सीमाओं पर चेकिंग की जा रही है। एयरपोर्ट पर चेकिंग हो रही है। ऐसे में सभी को कुंभ स्नान से रोकना ठीक नही है। एसओपी के डर को खत्म करने का कार्य किया है। उत्तराखंड के लोगों का दिल जीत लिया। मदन कौशिक के प्रमोशन और डिमोशन को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा में अध्यक्षीय व्यवस्था है। अध्यक्ष बहुत पावरफुल होता है। पहले एक विभाग के ​केबिनेट मंत्री थे। मंत्रीमंडल के सदस्य थे। अब मंत्रीमंडल को तय करने वाले मदन कौशिक जी है। विधायक और सांसद तय करने वाले मदन जी है। प्रदेश अध्यक्ष सर्वोपरि है। मदन जी का प्रमोशन हुआ है और अब 60 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने में कार्य कर रहे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *