प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार में उपलब्ध रहेंगे
न्यूज 127, हरिद्वार।
मौसम में बदलाव के साथ हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। तापमान में उतार-चढ़ाव, ठंड बढ़ने और दिनचर्या में बदलाव का असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। ऐसे में हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए राहत की खबर है। प्रसिद्ध कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब हरिद्वार स्थित न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. अनुराग रावत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हरिद्वार में मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीज विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह, जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन का लाभ ले सकेंगे। न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के दौरान हृदय रोगियों को अपनी दवाएं नियमित रूप से लेने, रक्तचाप एवं शुगर की निगरानी करने और अचानक अत्यधिक ठंड या शारीरिक परिश्रम से बचने की आवश्यकता होती है। सीने में दर्द, सांस फूलना, अत्यधिक पसीना, चक्कर या बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए और तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में डॉ. अनुराग रावत की नियमित उपलब्धता से हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों के हृदय रोगियों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर परामर्श लेकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की है।








