नवीन चौहान.
हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कांवड़ मेला-2023 के सफल तथा सुचारू सम्पादन के लिये पार्किंगों को खुली बोली के माध्यम से नीलाम कर पार्किंगों का ठेका आवंटित कर दिया है।
इसके लिए अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण, वीत अधिकारी, जिन्हें सदस्य नामित किया गया है, की एक चार सदस्यीय पार्किंग कमेटी गठित की गई है।

पार्किंग कमेटी ने सोमवार को खुली बोली के माध्यम से सर्वाेच्च बोली लगाने वाले ठेकेदारों को रोड़ीबेलवाला पार्किंग 1 करोड़, 75 लाख 50 हजार, चमकादड़ टापू 37 लाख 50 हजार, बैरागी कैम्प पार्किंग 18 लाख रूपये में एक वर्ष के लिये आवंटित की गयी हैं।
इनके अतिरिक्त लालजी वाला 1 लाख, गौरी शंकर/चण्डीघाट पार्किंग को 2 लाख 55 हजार, जो केवल कांवड़ मेला तक सर्वाेच्च बोली के आधार पर आवंटित किये गये हैं।
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन



