नवीन चौहान.
हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययन कर रही एक साध्वी छत से कूद गई। छत से कूदकर घायल हुई साध्वी की मौत हो गई। इस घटना से पतंजलि में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साध्वी छत से क्यों कूदी यह अभी स्प्ष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार छत से कूदने वाली साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वह 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। पढ़ायी के अलावा वह खुद भी पढ़ा रही थी। रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई। इस घटना से गुरूकुल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।