एसडीएम पूरन सिंह राणा ने खत्म कराया अनशन, कर्मचारियों को मिलेगा वेतन




नवीन चौहान.
वेतन न मिलने से आहत भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से मिलने के लिए एसडीएम पूरन सिंह राणा स्वयं पहुंचे। एसडीएम ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से वार्ता की और उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। वेतन दिलाने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

बताया गया कि 2 महीने से वेतन नहीं मिलने से आहत कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठ गए. चार दिन से दो कर्मचारी भूख हड़ताल पर थे. जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम पूरन सिंह राणा व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने पीड़ित कर्मचारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना. फैक्ट्री प्रबंधक से बात करने के बाद कर्मचारियों को वेतन दिलाने का भरोसा दिलाया.

एसडीएम पूरन सिंह राणा ने इस मामले में तत्काल कम्पनी के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के निस्तारण करने के लिए कहा। आश्वासन मिलने पर कर्मचारियों ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि करीब 90 कर्मचारी है जिनके वेतन को लेकर समस्या है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन से वार्ता की जाएगी, यदि वह वेतन नहीं देती तो आरसी निकालकर कर्मचारियों का वेतन दिलाया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह ने बताया कि श्रम विभाग के अधिकारी भी मौके पर बुलाए गए थे। उन्होंने भी कर्मचारियों के हितों के लिए उचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया है। कर्मचारियों का अगस्त और सितंबर महीने का वेतन रूका है। कर्मचारियों से भी कहा गया है कि वह ऐसा कोई कार्य न करे जिससे की रोजगार प्रभावित हो। कर्मचारियों ने भी प्रशासन की बात मानी है। नियमानुसार कार्यवाही कर कर्मचारियों का वेतन दिलाया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *