सैक्स रैकेट का खुलासा, चार महिलाओं समेेत पांच गिरफ्तार




नवीन चौहान.
पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सैक्स रैकेट से जुड़ी चार महिलाओं और एक युवक के गिरफ्तार किया है। जबकि इस गैंग का लीडर अभी फरार है।
जानकारी के मुताबिक जसपुर मार्ग स्थित गोविंद नगर कॉलोनी सरवरखेड़ा में अनैतिक देह व्यापार जिस्मफरोशी का धंधे की लगातार सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविंदनगर कालोनी में दानिश पुत्र तैमूर के मकान पर छापा मारा। मकान के अंदर से पुलिस ने चार महिलाओं को ​हिरासत में लिया। इनके अलावा एक युवक यहां से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। महिलाओं के पास से कुछ नगदी बरामद की गई है जिसे उन्होंने जिस्मफरोशी से कमाया था।
पुलिस के अनुसार तीन महिलाएं तलाकशुदा है। मकान मालिक दानिश और एक अन्य व्यक्ति अफरोज गैंग लीडर बताए गए हैं, दोनों ही फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *