निशुल्क जन सेवार्थ कैंप के माध्यम से किया जन समस्याओं का समाधान




हरिद्वार: आम आदमी पार्टी की ओर से निशुल्क जन सेवार्थ कैंप की शुरुआत की गयी। जिसमें क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका समाधान कराया। पहले चरण में आज वार्ड नंबर 35 कड़च्छ मोहल्ला मैं वार्ड अध्यक्ष अजय कुमार मुखिया की अध्यक्षता में कैम्प की शुरुआत हुई।
ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ला में आयोजित निशुल्क जन सेवार्थ कैंप के अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी दकी ओर से आज से प्रत्येक रविवार को अलग-अलग वार्डो में निशुल्क जन सेवार्थ कैंप की शुरुआत की जा रही है, जिसमें निशुल्क सिविल कार्य ,प्लंबर इलेक्ट्रिशियन ,कार्पेंटर के कार्य कराएं जाएंगे ताकि बढ़ती महंगाई के चलते लोगों को थोड़ी राहत दिलाई जा सके।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई के चलते लोगों का घर चलाना मुश्किल हो गया है ऐसे में आम आदमी पार्टी रोजमर्रा की जरूरतों में होने वाले खर्च को कम करने के लिए निशुल्क कैंप लगा रही है ताकि लोगों को थोड़ी सी राहत दिलाई जा सके।
वही, विधानसभा प्रभारी इं. संजय सैनी और विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा आम आदमी पार्टी प्रत्येक वार्ड में यह अभियान चलाएगी और जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुन उनका निराकरण कराने का प्रयास करेगी। इसी के चलते इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावक महंगी किताबें खरीदने को मजबूर है। इस अभियान के तहत लोगों को इस बढ़ती महंगाई में थोड़ा सा राहत देने का प्रयास किया है। प्रत्येक वार्ड में इस तरह के अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन महामंत्री आशीष गौड़, विधानसभा उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष किरण कुमार दुबे, विधानसभा अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा देवी, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पवन वर्मन, जिला अध्यक्ष एससी एसटी मोर्चा सतेंद्र कुमार, शिवकुमार, शिशुपाल सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अकरम, सीवाईएसएस जिलाध्यक्ष अमनदीप, शुभम सैनी, संजय गौतम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *