- सहयोग हेतु पुलिस कप्तान व एसडीएम ने किया दान तो सीओ ऑप्स करती दिखी लंगर में सेवा
- कांवड़ियों की सेवा की पहल का स्वागत करते हुए भोले के रंग में रंगे एसएसपी अजय सिंह
नवीन चौहान.
श्रावण मास में भगवा वस्त्र धारी शिवभक्तों के विशाल आवागमन के साक्षी बन रहे धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा के लिए स्थानीय लोग अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।

ऐसा ही एक सूक्ष्म सेवा ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के नजदीक स्थित नहर पटरी पर की जा रही है जहां कांवड़ियों को सात्विक भोजन कराने के लिए लंगर संचालित किया जा रहा है।

भण्डारा संचालन की जानकारी मिलने पर एसएसपी अजय सिंह स्वयं अन्य ऑफिसर्स के साथ आज भण्डारे में पहुंचे। भण्डारे में भोजन सामग्री प्रबंध, साफ-सफाई की व्यवस्था आदि का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस कप्तान व एसडीएम पूरण सिंह राणा द्वारा भण्डारे के लिए 25000-25000/- की धनराशि दान की गई।

इस दौरान सीओ ज्वालापुर/ऑप्स निहारिका सेमवाल को बावर्दी दुरुस्त कांवड़ियों के लिए तैयार की जा रही पूरियां बनाते देख मौजूद सभी जन हर्षित नजर आए। सीओ निहारिका ने कांवडियों के लिए पूरियां बनाने में सहयोग किया। इस दौरान कांवडियों के साथ एसएसपी और एसडीएम ने शिव के जयकारे भी लगाएं।

- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज





