नवीन चौहान.
सड़क दुर्घटना में घायल हुए एएसआई के बेटे के दोस्त का हाल जानने एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी अस्पताल पहुंचे। इस हादसे में एएसआई रमेश चंद्र का बेटा राकेश भी घायल हुआ था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 08/06/2023 की रात्रि को पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात एएसआई रमेश चन्द्र के पुत्र राकेश चन्द्र जो पुलिस लाईन में निवासरत अपने दोस्त राजीव के साथ कार में सवार होकर नैनीताल मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान मेट्रोपोलिस मॉल के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दोनों को गंभीर चोटें आ गईं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां राकेश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
उक्त घटना पर एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा दुख व्यक्त किया गया, तथा राजीव की स्तिथि देखते हुए हायर सेंटर गौतम हॉस्पिटल रैफर किया गया। जहां एसएसपी द्वारा स्वयं गौतम हॉस्पिटल पहुँचकर घायल राजीव से मिले तथा घटना की जानकारी ली गई।
- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








