ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों की हड़ताल वापस




नवीन चौहान.
संघर्ष समिति ने अपनी 72 घंटे की हड़ताल एक दिन पहले ही ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता के बाद खत्म करने की घोषणा कर दी है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति हड़ताल खत्म करने की।

संघर्ष समिति और कारपोरेशन सोमवार को हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखेगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकार की ओर से कर्मचारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक तरीके से विचार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी वार्ता के लिए तैयार थी और आज की वार्ता सकारात्मक रही है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि तत्काल काम पर लौट जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही को विधिक तरीके से वापस लिया जाएगा।

वहीं, संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर उपभोक्ताओं को नुकसान नहीं देना चाहते हैं। कर्मचारी हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। सरकार की ओर से समझौते को लागू करने का आश्वासन दिया गया है, इस वजह से हड़ताल वापस ले रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *