छात्रा ने मोहन भागवत से पूछा आप क्यों नहीं बने प्रधानमंत्री




Listen to this article

न्यूज 127.
राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में थे। यहां उन्होंने चोटीपुरा में स्थित श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के समारोह में शिरकत की। इस दौरान छात्राओं ने उनसे कई सवाल पूछे। संघ प्रमुख से छात्राओं के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत से एक छात्रा ने पूछा आपका नाम भगवान के नाम पर है मोहन और भागवत। इस इस पर संघ प्रमुख ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि नाम मेरे माता-पिता ने रखा था। दूसरी छात्रा ने कहा आप संघ के प्रमुख हैं आप प्रधानमंत्री क्यों नहीं बने। इस पर मोहन भागवत ने कहा कि संघ मिलकर प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लेता है।

इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश और धर्म एक ही है। जबसे दुनिया बनी है, तब से सनातन धर्म चलता आ रहा है। संपूर्ण सृष्टि का बनने, चलने और विलीन होने का जो नियम है, जिस अनुशासन में दुनिया आगे बढ़ती है, इतनी विविधताओं को साथ लेकर चलती है।

संघ प्रमुख ने कहा कि उस नियम को धर्म कहते हैं। धर्म के आधार अनेक रास्ते बनते हैं। धर्म का लक्ष्य सत्य को पाना है। कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने वालों को इस तरह के विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्था को समझना चाहिए।