नवीन चौहान.
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। भूस्खन और रास्ते बह जाने से जगह जगह रास्ते बंद है। गुरुवार सुबह कोटद्वार में मालन नदी पर बना पुल टूट गया, जिससे भाबर क्षेत्र से संपर्क टूट गया।
बारिश से जहां एक ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है, वहीं पहाड़ों के दरकने से मलबा आने से सड़कें बाधित हो गई। सुबह कोटद्वार भाबर का एक महत्वपूर्ण मालन पुल अचानक भरभराकर टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है। इसके साथ ही भाबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है।

हरिद्वार जनपद में भी लक्सर और खानपुर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से रास्ते टूट गए हैं। कई स्थानों पर आवागमन बंद हो गया है। लोगों के घरों में भी पानी जा घुसा है। पर्वतीय जनपदों में जगह जगह रास्ते भूस्खलन की वजह से बंद है। बदरीनाथ मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया है।
- राज्य के पहले राजकीय ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी (किशोर)’ भवन का हरिद्वार में मंत्री रेखा आर्या ने किया शिलान्यास
- 1.47 करोड रुपये के डिजिटल अरेस्ट केस में एसटीएफ की बड़ी कामयाबी
- देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: मुख्यमंत्री
- जनसुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: ऋतु खण्डूडी भूषण
- श्री बद्रीनाथ धाम में वित्तीय अनियमितता मामले में मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार




