पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चेहरे पर मुस्कराहट के पीछे की सियासत





नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा से मुलाकात करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार में उन्होंने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम का आशीर्वाद लिया तथा प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महंत रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज से मुलाकात की।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी करीब 35 मिनट मुलाकात हुई। प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार अच्छे निर्णय ले रही है। उत्तराखंड में विकास कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार आते रहते है। जगदगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी का आशीर्वाद उनको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उनके दर्शन करने से नई ऊर्जा का संचार होता है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। लेकिन उनकी बाडी लैंगवेज कुछ और ही इशारा करती नजर आई। चेहरे की मुस्कान के पीछे की उत्तराखंड की राजनीति में कुछ नया होने का इशारा जरूर है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *