कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर और भाजपा की तैयारी, देखें वीडियो




नवीन चौहान.
देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आंशका के बीच भाजपा ने लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत भाजपा लोगों को जाकर जागरूक करेगी।

कोरोना की तीसरी लहर के प्रति भाजपा कार्यकर्ता जनजागरूकता अभियान के माध्यम से तीसरी लहर के मुकाबले की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा के जिला महामंत्री और राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक विकास तिवारी एवं आदेश सैनी ने बताया कि संभावित तीसरी लहर के सफलतापूर्वक मुकाबले के लिए देश और समाज को तैयार करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिले का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण शिविर में चिकित्सकों द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारियां भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जाएंगी। भाजपा कार्यकर्ता वालिंटियर के रूप में कोरोना संक्रमण के प्रति वृहद स्तर से जागरूकता अभियान चलाएंगे। पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए तीसरी लहर के खतरे से आम नागरिकों को बचाने के उद्देश्य से जनचेतना अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें बूथ कार्यकर्ता, वालिंटियर, स्वयंसेवी, जनचेतना अभियान चलाएंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *