चंद सेकेंडों में जमींदोज हुई भ्रष्टाचार की इमारत, छाया धुएं का गुब्बार




नवीन चौहान.
नोएडा में भ्रष्टाचार की इमारत को चंद सेकेंडों में गिरा दिया गया। ट्विन टावर के गिरते ही चारों तरफ काफी देर तक धुएं का गुब्बार छा गया। बिल्डिंग को गिराने की पहले से की गई सभी तैयारी सफल रही। यह बिल्डिंग चंद सेकेंडों में गिर गई।

नोएडा में बिल्डिंग गिरने का नजारा शहर की ऊंची बिल्डिगों से दिखायी देगा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस का अनुमान है कि भारी भीड़ यह घटना देखने के लिए पहुंचेगी। इसलिए इस टावर की ओर आने वाले रास्तों पर डायवर्जन किया गया है। देश में पहली बार इतनी ऊंची इमारत ब्लास्ट के जरिए गिरायी जा रही है। बिल्डिंग गिराने की प्रक्रिया के दौरान करीब 400 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए तैनात रहेंगे।

सुरक्षा की दृष्टि से सुपरटेक ट्विन टावर की ओर जाने वाले मार्गों को सील कर दिया गया है। 500 मीटर के दायरे को नोमैंस जोन बनाया गया है। इंसान तो दूर जानवरों को भी इस 500 मीटर के दायरे से हटा दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नोएडा शहर को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। नोएडा एक्सप्रेसवे भी बंद रखा जाएगा। ट्विन टावर के पास से होकर गुजरने वाले 6 मार्गों को बंद कर दिया गया है।

देशभर की मीडिया इस घटनाक्रम को लाइव प्रसारित करेंगे। ब्लास्ट कर रही एजेंसी और नोएडा अथॉरिटी ने ट्विन टावर से आधा किलोमीटर दूर फ्लाईओवर के पास मीडिया, निगरानी अधिकारियों और दूसरे लोगों के लिए इंतजाम किए हैं। इससे आगे किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। नोएडा एक्सप्रेसवे करीब सवा दो बजे बंद कर दिया जाएगा। जो करीब आधा घंटा बाद खोला जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *