नवीन चौहान.
सीकर के राधा किशनपुरा इलाके में देर रात एक मकान की खिड़की तोड़ते हुए डकैती के प्रयास का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि बदमाश घटना को अंजाम नहीं दे सके। इससे पहले कि वह वारदात करते घर में जाग हो गई और बदमाश फरार हो गए।
जानकारी अनुसार देर रात राधा किशनपुरा स्थित घनश्याम सैनी के मकान में अज्ञात बदमाश घर का मेन गेट बंद कर खिड़की तोड़ते हुए लूट की वारदात को अंजाम देते इससे पहले ही परिवार में जाग होने पर बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया लेकिन मौका देखकर बदमाश फरार हो गए। डीएसपी शहर वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो उद्योग नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई तथा बदमाशों का पीछा किया तो इलाके से उठाई गई दो मोटरसाइकिल बदमाश छोड़कर फरार हो गए शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
- देश भर में उत्तराखंड पुलिस टॉप-5 में, साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी उपलब्धि
- कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेता उन्नति शर्मा को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया सम्मानित
- आधी रात हाईवे पर उतरे कप्तान, 09 पुलिसकर्मी निलंबित, 04 से स्पष्टीकरण
- राष्ट्रमंडल कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा को डीएवी स्कूल से मिला जूडो का प्रशिक्षण
- कांस्य पदक विजेता उन्नति शर्मा का डीएवी देहरादून में भव्य स्वागत, विद्यार्थियों को दी प्रेरणा




