हादसाः सिक्किम में बर्फीले तूफान में फंसे पर्यटक, 6 की मौत




नवीन चौहान.
सिक्किम के नाथु ला दर्रा में बर्फीले तूफान के बाद खतरनाक हिमस्खलन में कई टूरिस्टों के फंसे होने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह हिमस्खलन दोपहर में चांगू से 17 मील दूर आया है।

  • इस घटना की सूचना मिलने के बाद लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
  • खबरों में बताया गया है कि छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • घायलों को इलाज के लिए गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *