नवीन चौहान.
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीम मामला सामने आया है। यहां एक युवक का अवैध संबंध बनाने का विरोध करते हुए एक महिला ने युवक का गुप्तांग काट लिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कानपुर में चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का गांव की विवाहिता से पुराना संबंध चल रहा था। सोमवार देर रात विवाहिता ने अपनी एक सहेली के साथ परिचय कराने के लिए अपने प्रेमी को बुलाया था। यहां प्रेमी ने जबरन अपनी प्रेमिका की सहेली से संबंध बनाने का प्रयास किया।
प्रेमिका की सहेली ने इसका विरोध किया और जब युवक नहीं माना तो उसका गुप्तांग काट लिया। गुप्तांग कटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए पहले सीएचसी चौबेपुर लागया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक घायल को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।