छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत








Listen to this article

हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र के मिस्सरपुर गांव की भागीरथी विहार कॉलोनी फेस वन में घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम बच्चे की छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने तत्काल वाहन को पकड़कर सीज कर दिया और चालक को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि भागीरथी विहार फेस वन में विनायक उर्फ गोली नाम का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में शादी का सामान लेकर जा रहा एक छोटा हाथी वाहन वहां आया। घर के बाहर खेल रहा बच्चा वाहन की चपेट में आ गया। जिसके चलते बच्चे की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कनखल थानाध्यक्ष एसएसआई अनुज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।