दुस्साहसिक घटना करने वालों को उधमसिंहनगर पुलिस ने सिखाया सबक, तीन गिरफ्तार




नवीन चौहान.
शहर के बीचोबीच दुस्साहसिक घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को उधमसिंह नगर पुलिस ने 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 03/07/2023 को वादी अभिषेक तनेजा पुत्र अनिल तनेजा निवासी बैक आफ बड़ोदा किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर की लिखित तहरीरी सूचना के आधार पर एफ0आई0आर0 नं0 – 382/2023 धारा -323,324,354,504,506ए आई0पी0सी0 बनाम सुरेन्द्र सिंह व अन्य चालानी थाना रूद्रपुर उधम सिंह नगर पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 के0सी0 आर्या के सुपुर्द की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमांे का गठन कर तथा सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन किया गया।

इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि 2.07.2023 को ली-कैसल होटल में मारपीट करने वाले सुरेन्द्र सिंह, महीप सिंह उर्फ संदीप सिंह, तरसेम सिंह, गुरजन्ट सिंह अभी अभी मेन हाईवे से एफएसएल) रोड़ की तरफ वाहन सं0 यू0 के0 06 बी0एफ0 6600 कार से निकले हैं। ये लोग पंजाब भागने की फिराक में हैं, पलिस से बचने के लिए एफएसएल) रोड़ में कट मारकर बीएचईएल) किच्छा बाईपास रोड़ पर निकलेंगे।

मुखबिर की बात पर विश्वास कर उक्त रोड पर घेराबन्दी के उक्त वाहन संख्या को रुकवाया गया। जिसमे से (1) सुरेन्द्र पाल सिंह उर्फ छिन्दर पाल पुत्र श्री जसमेल सिंह निवासी ग्राम मलपुरी सरकड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष, (2) तरसेम सिंह उर्फ सेमा पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी डुडार सरकड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 33 वर्ष, (3) गुरजन्ट सिंह उर्फ जन्टा पुत्र दर्शन सिंह निवासी शैली स्कूल के पास वार्ड नं0 8 गणेश मंदिर सितारगंज थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष (4) महीप सिंह उर्फ हिम्मत उर्फ संदीप पुत्र बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू निवासी करघटिया सरकड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर कारण गिरफ्तारी बताकर हस्व कायदा गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त महीप सिंह उपरोक्त से घटना में प्रयुक्त तलवार मौके से ही बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम पता-
(1) सुरेन्द्र पाल सिंह उर्फ छिन्दर पाल पुत्र श्री जसमेल सिंह निवासी ग्राम मलपुरी सरकड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 27 वर्ष,
(2) तरसेम सिंह उर्फ सेमा पुत्र लखविन्दर सिंह निवासी डुडार सरकड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंहनगर उम्र 33 वर्ष,
(3) गुरजन्ट सिंह उर्फ जन्टा पुत्र श्री दर्शन सिंह निवासी शैली स्कूल के पास वार्ड नं0 8 गणेश मंदिर सितारगंज थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष
(4) महीप सिंह उर्फ हिम्मत उर्फ संदीप पुत्र श्री बलवीर सिंह उर्फ बिल्लू निवासी करघटिया सरकड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर

बरामदगी
1-घटना में प्रयुक्त वाहन सं0 यू0के0 06 बी0एफ0 6600 कार
2-घटना में प्रयुक्त एक अदद तलवार ।(अभियुक्त महीप सिंह उर्फ हिम्मत उर्फ संदीप के कब्जे से)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *