संजीव शर्मा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती अस्पताल पहुंची। कल्याण सिंह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती है। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। उनकी हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जानने के लिए अब तक कई केंद्रीय मंत्री पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अस्पताल पहुंच कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से बात की। डॉक्टरों का कहना है कि हर संभव इलाज किया जा रहा है।