नवीन चौहान.
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के नेतृत्व में कांवड़ मेले में नियुक्त 2000 के करीब पुलिस कर्मियों ने विष्णुघाट, रामप्रसाद गली एवं हिल-बाईपास में सफाई अभियान चलाकर आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को प्रधानमंत्री भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए जागरुक किया।

अजय सिंह समेत कांवड़ मेले में नियुक्त तमाम पुलिस ऑफिसर्स की मौजूदगी में चलाए गए सफाई अभियान के पश्चात विष्णुघाट में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया गया। सफाई अभियान के दौरान हाल ही में पुलिस विभाग का अंग बनकर विभिन्न ट्रेनिंग सेन्टर में प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट को कांवड़ ड्यूटी हेतु हरिद्वार बुलाया गया है ताकी वे भविष्य के लि प्रशिक्षणकाल में ही समुचित अनुभव ले पाएं। रिक्रूट्स द्वारा सफाई अभियान के पश्चात गंगा घाट पर ही बैठकर सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया।

सफाई अभियान के पश्चात पुलिस कप्तान द्वारा एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव, एसपी देहात स्वप्निल किशोर सिंह, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह सहित कांवड़ मेले में नियुक्त तमाम पुलिस ऑफिसर्स द्वारा गंगा घाट में डुबकी लगाकर मां गंगा के जयकारे लगाए। तत्पश्चात जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल संग अजय सिंह एवं अन्य पुलिस ऑफिसर्स द्वारा कनखल स्थित दक्ष मंदिर पहुंचकर रुद्राभिषेक करते हुए भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




