केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की दरियादिली, जिस बच्चे का हाथ थामा अब शादी का आशीर्वाद





नवीन चौहान

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिस बच्चे को पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनने तक का मार्ग प्रशस्त किया। उसी डॉक्टर की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे। नव दंपति को आशीर्वाद दिया और वैवाहिक ​जीवन की शुभकामनाएं दी।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दरियादिली के यूं तो बहुत किस्से है। वह गरीबों की मदद करने में सबसे आगे नजर आते है। लेकिन बात उस मासूम बालक की जो बेहद गरीब था। लेकिन प्रतिभावान था। उसकी जिंदगी की राह को आसान बनाने में तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह आगे आए। राजनाथ सिंह ने अपने फेसबुक पेज के हवाले से खुलासा किया डा.बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएँ दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से यह एक बड़े संतोष और आनंद का क्षण है। बताते चले कि राजनाथ सिंह ने ही बृजेंद्र को डॉक्टर बनने का मुकाम दिनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *