नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देर शाम मुख्यमंत्री आवास में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों द्वारा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार विमर्श किया गया।
बताया जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच प्रदेश हित में विकास को लेकर भी चर्चा की गई। प्रदेश के मुद्दों पर दोनों के बीच काफी देर तक वार्ता हुई।