नवीन चौहान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन हो गया। उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। आनंद सिंह को किडनी और लीवर की समस्या है। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।