मित्र पुलिस को नही कोरोना का खौफ, मिले मास्क और सेनेटाइजर का इंतजार




नवीन चौहान
जनता की सुरक्षा और व्यवस्था में दिन—रात सड़कों पर भागदौड़ करने वाली मित्र पुलिस को कोरोना का कोई खौफ नही है। पुलिस बेखौफ होकर डयूटी कर रही है। पुलिस को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए सरकारी स्तर पर भी पर्याप्त व्यवस्था नही बनाई गई है। हालांकि उत्तराखंड सरकार ने मित्र पुलिस को कोरोना के संक्रमण से बचाने लिए मास्क उपलब्ध करा दिए है। ये मास्क पर्याप्त मात्रा में नही है। जबकि कोतवाली और थानों में सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के कवायद की जा रही है। इसके अलावा पुलिस के लिए एडवायजरी जारी की गई है। जनता से मिलने के लिए दूरी बनाकर रखने और उनकी शिकायती पत्रों को लेने के लिए पत्र पेटिका थानों में रखने की व्यवस्था की गई है। कुल मिलाकर कहा जाए तो पुलिस के लिए किए गए तमाम प्रबंध महज एक खाना पूर्ति ही है। पुलिस को अपनी सुरक्षा खुद ही करनी होगी। हरिद्वार जनपद की बात करें तो करीब दो हजार पुलिसकर्मियों के लिए 1500 मास्क ही उपलब्ध हो पाए है। जबकि सेनेटाइजर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
पूरा भारत कोरोना के प्रकोप से त्रस्त है। केंद्र सरकार और देश की तमाम राज्य सरकार जनता की सुरक्षा के लिए तमाम दावे कर रहे है। जनता को जागरूक कर रहे है। सेनेटाइजर और मास्क लगाकर चलते की सलाह दे रहे है। लेकिन जनता की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए उनके बीच में सबसे ज्यादा रहने वाली पुलिस महकमे के लिए सरकार संवेदनशील नही है। अगर उत्तराखंड पुलिस की बात करें तो यहां पर पुलिसकर्मियों को मास्क और सेनेटाइजर नही मिल पाए है। जबकि पुलिस थानों में जनता का आवागमन बना रहता है। हरिद्वार जनपद की स्थिति पर नजर डाले तो यहां दिनभर बाहरी राज्यों और देश विदेश से पर्यटकों का आगमन बना रहता है। ऐसे में यहां की पुलिस की सुरक्षा के लिए सरकार को सबसे पहले जरूरी कदम उठाया चाहिए था। एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि जनता से दूर से मिलकर बात करने की हिदायत दी गई है। सभी थाने कोतवाली में पेटिका रखी जाए। हर थाने, कोतवाली और आफिस में सेनेटाइजर उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है। जनता के लिए सेनेटाइजर मिलेगा। डयूटी में होंगे मास्क लगाकर जायेंगे। पुलिस को जनता से हाथ मिलाने के लिए मना किया गया है। पुलिस के लिए 1500 मास्क वितरित किए गए है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *