दिल्ली में भाजपा को सत्ता दिलाने में उत्तराखंड के पर्वतीय वोटों की रही अहम भूमिका




Listen to this article

न्यूज 127.
दिल्ली में 27 सालों से सत्ता की कुर्सी से दूर भाजपा को सूखा खत्म कराने में उत्तराखंड के पर्वतीय वोटों की अहम भूमिका रही। दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंडियों ने दिल खोलकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। भाजपा का जनाधार बढ़ाने से लेकर सत्ता तक पहुंचाने में उत्तराखंडियों ने पूरी ताकत लगा दी। जिसके चलते भाजपा को दिल्ली में सत्ता की कुर्सी हासिल हुई।
राजधानी दिल्ली में सत्ता की कुसीं पर भाजपा को बैठाने के लिए दिल्ली में रह रहे उत्तराखंड़ियों को भाजपा से जोड़ने के लिए वर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने पूरी ताकत झोंक दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही लड़ा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासकारी योजनाओं को दिल्ली की जनता को समझाने में भाजपा संगठन ने खूब मेहनत की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से निजात दिलाने के लिए सुनियोजित रणनीति बनाई। आईटी सेल ने केजरीवाल के तमाम झूठे वायदों और उनके शीश महल को चुनावी मुददा बनाया। लेकिन इन सबके बीच अहम भूमिका उत्तराखंड के निवासियों ने निभाई।
भाजपा ने दिल्ली के पटपड़गंज सीट से रविंद्र सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी के तीन बार पैर तक छूए। वही रविंद्र सिंह नेगी चुनाव जीत गए। इसी के साथ दिल्ली विधानसभा में उत्तराखंड का डंका खूब बजेगा।