विकास कोटियाल
उत्तराखंड में लॉकडाउन 5 के पहले दिन भी कोरोना पॉजिटिव नए मामले मिलने बंद नहीं हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर को जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन में 23 नए मरीज मिले। जबकि शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन में यह संख्या बढ़कर 958 हो गई। इनमें से 200 मरीज ठीक हो चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है।
- आज आठ नए मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं। ये सभी मुबंई से वापस लौटे हैं।
- चंपावत में छह, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर मे पांच, नैनीताल में तीन और देहरादून में नौ मामले आए हैं।
- कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मरने की संख्या भी 6 हो गई है।
- स्वास्थ्य विभाग नए मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज कर रहा है।