मेरठ। यूपी के मेरठ जनपद में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। बाद में पुलिस ने इस मामले में 10-15 लोगों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार जानी खुर्द के कस्बा सिवालखास में पुलिस सोमवार सुबह एक वारंटी को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी। पुलिस जब वारंटी को पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगी तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुजए जबरदस्ती उसे पुलिस से छुड़ा लिया।

पुलिस का कहना है कि कस्बा सिवालखास निवासी फुरकान के न्यायालय से वारंट जारी हुए हैं। जानी पुलिस सोमवार सुबह उसे पकड़ने के लिए उसके घर पहुंची थी। फुरकान को पुलिस जैसे ही घर से पकड़कर चलने लगी तो महिलाओं ने जबरदस्ती फुरकान को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया।
पुलिस ने फुरकान को जीप में बैठा लिया और वहां से चलने लगी। इसी दौरान कुछ युवकों ने जीप के आगे खड़े होकर पुलिस को रोक दिया। इसके बाद युवकों ने पुलिस पर हमला कर फुरकान को छुड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा की गई जबरदस्ती में सिवालखास चौकी पर तैनात दीवान मदन सिंह घायल हो गए।
इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। जानी थानाध्यक्ष राजेश कंबोज के मुताबिक 10-15 आरोपी युवकों को हिरासत में लिया गया है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित
- मेयर किरण जैसल और इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने गोविंद घाट पर चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

