भगत सिंह कोश्यारी ने पायलट बाबा को अर्पित की श्रद्धांजलि




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हरिद्वार पहुँच कर पायलट बाबा के आश्रम में पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रम में उन्होंने पायलट बाबा की उत्तराधिकारी से भी भेंट की।

इस दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पायलट बाबा ने देश के लिए अपना सर्व न्यौछावर किया है। जब वो पायलट रहे तब भी और जब भगवा धारण किया तब भी देश की सेवा के लिए राष्ट्र भक्ति के सहयोग से अपना योगदान दिया। अचानक उनका जाना वास्तव में एक अपूर्णीय क्षति है। इस क्षति को पूरा तो नहीं किया जा सकता लेकिन हम सब लोगों को मिलकर उनके जो नेक कार्य है जो उन्होंने देश में सनातन को मज़बूत करने का कार्य किया है, उन कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

हरजीत सिंह पूर्व ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने बताया कि वह जगत् गुरु आश्रम गये और वहाँ पर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरम का आशीर्वाद भी लिया। डामकोठी पहुँचने पर केरल के ग़वर्नर आरिफ़ मोहम्मद ने भी भगत सिंह कोश्यारी से मुलाक़ात की।