नगर विधायक मदन कौशिक के करीबी ने निर्दलीय ठोंकी ताल




Listen to this article


न्यूज 127
नगर विधायक मदन कौशिक के करीबी गौरव भाटिया ने वार्ड 32 से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का मन बना लिया है। उन्होंने नामांकन कराने की तमाम प्रक्रिया पूरी कर ली है। देर रात भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की सूची में उनका नाम काटकर अनुज सिंह को प्रत्याशी बनाया गया था। जिसके बाद गौरव भाटिया के समर्थकों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाया।
गौरव ​भाटिया ने बताया​ कि भाजपा के कार्यकर्ता रहे है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए कार्य किया। लेकिन पार्टी ने उनकी भावनाओं का सम्मान नही किया। जबकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर उनका और समर्थकों का अपमान किया है। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और समर्थकों के विश्वास पर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे।