उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का निधन, CM ने जताया गहरा दु:ख




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का इलाज के दौरान निधन हो गया। वह देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अटैक आया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में वह पिछले चार दिनों से आईसीयू में वेंटिलेर पर थे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकार हास्य कलाकार घन्ना भाई (घनानंद) अब हमारे बीच नहीं रहें। उत्तराखंड रंगमंच के मझे हुए कलाकार थे घन्ना भाई। घनानंद का जन्म 1953 में पौड़ी के गगोड़ गांव में हुआ था। उनकी शिक्षा कैंट बोर्ड लैंसडाउन जिला पौड़ी गढ़वाल से हुई। घन्ना भाई ने हास्य कलाकार के रूप में अपने सफर की शुरुआत 1970 में रामलीलाओं में अभिनय से किया। 1974 में घनानंद ने रेडियो और बाद में दूरदर्शन पर कई कार्यक्रम भी दिए। लंबी बीमारी के बाद देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि की है।