गैंगरेप पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश, जानिए पूरी खबर








Listen to this article

नवीन चौहान 

हरिद्वार। गैंगरेप पीड़िता ने गंगा में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। घाट पर मौजूद लोगों ने युवती को बचा लिया और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित युवती के नजीबाबाद की रहने वाली बताई गई है। पीड़िता से कुछ लोगों ने गैंगरेप किया था। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को की थी लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। हरिद्वार पुलिस ने यूपी की नजीबाबाद पुलिस को सूचना दे दी है। यूपी के जिला बिजनौर के नजीबाबाद की रहने वाली एक युवती के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी नजीबाबाद पुलिस को दी लेकिन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। इस बात से दुखी होकर पीड़ित युवती शनिवार को हरिद्वार पहुंच गई और गंगा में छलांग लगा दी।