हस्तिनापुर खादर बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी




Listen to this article

न्यूज 127. मेरठ।
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह द्वारा गुरुवार को हस्तिनापुर खादर बाढ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों से वार्ता की तथा अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा स्थिति पर नजर बनाये हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने को प्रशासन पूरी तरह से तत्पर है। इस दौरान उन्होने कंट्रोल रूम, चिकित्सा कैम्प आदि का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये।

ग्रामीणों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।