न्यूज127, हरिद्वार
थाना सिडकुल पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार को थाना क्षेत्र में 10 व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर शोर-शराबा एवं हुड़दंगबाजी की जा रही थी, जिससे राहगीरों और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी उक्त युवकों के व्यवहार का विरोध किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण होती जा रही थी।
सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची और सभी व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया, किंतु वे नहीं माने। अंततः पुलिस ने शांति भंग करने और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में सभी को धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के उपरांत आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्तगण —
- अंकुर सैनी पुत्र प्रेमचन्द्र सैनी, मूल निवासी मुबारकपुर थाना गंगोह जिला सहारनपुर, हाल निवासी मिनाक्षीपुरम कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 29 वर्ष।
- सुमित पुत्र धीरेन्द्र, निवासी सुखेड़ी थाना गंगोह जिला सहारनपुर, हाल निवासी नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष।
- मोहित सैनी पुत्र धीरेन्द्र सैनी, निवासी सुखेड़ी थाना गंगोह जिला सहारनपुर, हाल निवासी नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
- निखिल पुत्र अरुण कुमार, निवासी विलासपुर थाना मण्डावर जिला बिजनौर, हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
- दीपक शर्मा पुत्र गंगादास, निवासी चरौली निवादा थाना भुराकला जिला मुज़फ्फरनगर, हाल निवासी महादेवपुरम नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 28 वर्ष।
- दीपक शर्मा पुत्र सतेन्द्र शर्मा, निवासी ग्राम मथना थाना असमोली जिला सम्भल, हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 24 वर्ष।
- केशव शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा, निवासी पेली सतुपरा थाना असमोली जिला सम्भल, हाल निवासी नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
- गौरव शर्मा पुत्र राजकुमार, निवासी पेली सतुपरा थाना असमोली जिला सम्भल, हाल निवासी नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।
- अजय कुमार पुत्र जगराम, निवासी मस्जिदीया थाना गौरा चौराहा जिला बलरामपुर, हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।
- नन्द लाल पुत्र देवेन्द्र कुमार, निवासी खेरा बाजार थाना कठेला जिला सिद्धार्थनगर, हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार, उम्र 31 वर्ष।
पुलिस टीम —
- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
- कांस्टेबल कुलदीप डिमरी (नं० 930), थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।
- PRD जवान राकेश कुमार (नं० 6430)।
थाना सिडकुल पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता और हुड़दंगबाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे।