दीपावली पर्व पर जुआ खेलते चार गिरफ्तार — नकदी व ताश की गड्डी बरामद




Listen to this article

न्यूज127
पुलिस ने दीपावली व अन्य त्यौहारों के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से 2900 नगद और एक ताश की गड्डी बरामद की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय​ सिंह के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक प्रथम ऋषिकेश एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के मार्गदर्शन में थाना रानीपोखरी पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना अध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विजय राणा, सतेन्द्र, तेज सिंह तथा शशिकांत लखेडा की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस टीम शान्तिनगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति जाखन नदी के किनारे झोपड़ी के पास ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी और चार लोगों को ताश की गड्डी व नगदी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 90/25, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
मोरपाल पुत्र चन्द्रपाल, निवासी भागता नगला, जिला बदायूं (उ.प्र.), हाल निवासी शान्तिनगर, रानीपोखरी, उम्र 35 वर्ष।
आकाश पुत्र स्व. उदल सिंह, निवासी ग्राम छोटी कसेल, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.), हाल निवासी नवीन शान्तिनगर, रानीपोखरी, उम्र 28 वर्ष।
राकेश पुत्र खेम सिंह, निवासी ग्राम फैजपुरा, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.), हाल निवासी झोपड़ी, जाखन नदी किनारे, रानीपोखरी, उम्र 36 वर्ष।
जयप्रकाश पुत्र हुकम सिंह, निवासी ग्राम सरोरा, जिला बुलंदशहर (उ.प्र.), हाल निवासी शान्तिनगर, रानीपोखरी, उम्र 32 वर्ष।

बरामद सामग्री
नकद धनराशि: ₹2900/-, ताश की गड्डी: 01 सेट (52 पत्ते