नवीन चौहान, हरिद्वार। गौवंश सरंक्षण हरिद्वार की टीम ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक छुरा, कुल्हाड़ी व 20 किलो गौ मांस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध लक्सर कोतवाली में अवैध रूप से बूचड़खाना चलाने के जुर्म में मुकद्मा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद उत्तराखण्ड गौवंश स्क्वायड का गठन हुआ है। जो खास तौर से मैदानी जिलों में तत्परता से सक्रिय है। हरिद्वार की स्क्वायड इकाई ने पुख्ता जानकारी के आधार पर लक्सर तहसील के संगीपुर गांव में छापा मारा। और रूख्तम अली पुत्र मंजूर हसन उम्र 65 वर्ष को गौ मांस के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक छुरा, कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पूछताछ में पता चला कि रूस्तम अली अवैध रूप से अपने घर में ही बूचड़खाने का संचालन कर रहा था। पुलिस ने लक्सर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकद्मा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस दल में गौ वंश स्क्वायड प्रभारी अनिल जोशी, उप निरीक्षक शरद सिंह, कां. सुनील, राकेश, राजेन्द्र व योगेश शामिल थे।
गौ मांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, जानिए पूरी खबर



