पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने शहरी विकास मंत्री का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन








Listen to this article

न्यूज 127. हरिद्वार।
उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा प्रथम बार कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन के कार्यों की समीक्षा करने हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने अपने साथियों सहित शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा को अंग वस्त्र देकर फूल माला के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी दो सूत्रीय मांगों के संबंध ज्ञापन भी प्रेषित किया।
ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी कुंभ मेला 2027 के विशेष आयोजन के दौरान कुशा घाट मार्ग पुराना 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण कराया जाए, साथ आगामी कुंभ मेले के दृष्टिगत सभी पार्किंगों के नजदीक उत्तराखंड नगरी फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार अलग से वेंडिंग जोन बनाए जाएं। इस अवसर पर लघु व्यापार एसो के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेला 2027 के विकास कार्यों में मोती बाजार पुराना सब्जी मंडी चौक रामघाट बाजार अपर रोड कुशा घाट मार्ग के आने जाने के तीर्थ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुराने 15 नंबर बिजली घर के रिक्त स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कुंभ मेले के आयोजन में सभी अखाड़ों वह पार्किंग के नजदीक रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को योजनाबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन के रूप में समाहित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने यह भी कहा मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग के सभी कारोबारी लघु व्यापारियों को प्राचीन मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग खोले जाने के साथ स्थानीय लघु व्यापारियों को भी फूल प्रसाद बिंदी चूड़ी माला का स्वरोजगार करने की अनुमति दिए जाने की उचित कार्रवाई नितांत में किया जाना अति आवश्य जनहित में किया जाना न्याय पूर्ण होगा।
इस मौके पर शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व मंडी अध्यक्ष संजय चोपड़ा दिए गए प्रस्ताव को आगामी योजना में सम्मिलित किए जाने के निर्देश कुंभ मेला की बैठक के दौरान दिए। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का स्वागत करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में राजकुमार, नीतीश अग्रवाल, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, अनिल कुमार ,दीपक कुमार, कपिल, नितिन ,ओमप्रकाश, राम सिंह, वीरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।