अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताश खेल रहे बुजुर्ग को मारी गोली








Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करनावल में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने गांव के अन्य लोगों के साथ बैठकर ताश खेल रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम करनावल निवासी विजयपाल पुत्र भगवान सिंह (82 वर्ष) गांव में अन्य लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने विजयपाल को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल वृद्ध को बचाने का प्रयास लेकिन विजयपाल दम तोड़ चुका था। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौरव चौधरी और एसपी देहात, सीओ सरधना मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी की। घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।