बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए










Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ।
थाना दौराला क्षेत्र के गांव मटौर के जंगल में स्थित बाबा बिहारी दास के मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर के दान पात्र का ताल तोड़कर अंदर से हजारों की नकदी चुरा ली, इसके अलावा अन्य कीमती सामान, पीतल के घंटे आदि सामान चुराया। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी कैमरों का डीबीआर भी अपने साथ ले गए। चोरी की इस घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। घटना के संबंध में लिखित तहरीर दौराला थाना पुलिस को दी गई है।
ग्रामीणों के अनुसार बीती देर रात अज्ञात बदमाश मटौर-बड़कली मार्ग पर स्थि​त बाबा बिहारी दास मंदिर में पहुंचे। यहां उन्होंने ताले तोड़क​र मंदिर के दान पात्र से हजारों रुपये की नकदी चुरायी। बदमाशों ने मंदिर परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिये। कैमरों की डीबीआर, वाईफाई डिवाइस, पीतल के घंटे करीब डेढ़ कुंतल वजन के और 12 छोटे घंटे पीतल के चुराकर ले गए। दान पात्र में रखी सोने की गिन्नी जिसका वजन दो ग्राम के लगभग था उसे भी चुराकर ले गए। मंदिर में रखी बिजली की लाइटें, कॉपर वायर और अन्य कीमती सामान भी बदमाश अपने साथ चुराकर ले गए। ग्रामीणों ने बताया घटना के समय मंदिर के पुजारी श्याम गिरी बाहर गए हुए थे। इसकी पूर्व सूचना उन्होंने मंदिर समिति को भी दी थी। ग्राम प्रधान शिव कुमार चौहान की ओर से दी गई तहरीर में अन्य ग्रामीणों के भी हस्ताक्षर है। ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है।