हरिद्वार में एक की हत्या दो घायल, जानिए पूरी खबर




Listen to this article

नवीन चौहान,

हरिद्वार। रजवाहे के पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरपा दी। खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घटना झबरेड़ा थाना क्षेत्र की है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि झबरेड़ा के हे श्यामपुर निवासी वेदपाल अपने पुत्र विकास और भतीजे अनीत के साथ खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों से पानी को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोग घरों से तमंचे लेकर खेत में पहुंच गए। जहां इन्होंने वेदपाल, विकास और अनीत पर गोलियां चला दी। गोली लगने से विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गोली ने वेदपाल के सिर को छूते हुए निकल गई। वहीं गोली लगने से अनीत भी घायल हो गया। खूनी संघर्ष की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। हत्या करने वाले आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के परिवार से महिलाओं को हिरासत में लिया है।