नवीन चौहान,
हरिद्वार। किट्टी के अवैध खेल को संचालित कर करोड़ों का धन जुटाने वाली भाजपा नेत्री शिवांगी त्रिपाठी आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गई हैं। पीड़ित जनता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने Shivangi Tripathi के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
भाजपा नेत्री Shivangi Tripathi किट्टी पार्टी के नाम से एक सोसायटी बनाकर लोगों का ग्रुप बनाया। जिसमें लोगों के पैंसे एकत्रित करना शुरू कर दिया। जब लोगों ने अपने पैंसे वापिस मांगे तो वह बेवकूफ बनाने लगी। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई तो आरोपी शिवांगी त्रिपाठी ने जल्द पैंसा लौटाने का भरोसा दिया। लेकिन शिवांगी ने किसी की रकम को वापिस नहीं किया। इसी प्रकरण में पीड़ितों ने Shivangi Tripathi से एक बार फिर पैंसों की मांग की। तो वह पीड़ितों को धमकी देने लगी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लक्ष्मी पत्नी दिनेश निवासी धीरवाली ज्वालापुर ने तहरीर दी। बताया कि Shivangi Tripathi ने सैंकड़ों महिलाओं से किट्टी के नाम पर रकम एकत्रित की है। जब रकम को लेने के लिये जाते है तो वह जान से मारने की धमकी देती है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिवांगी त्रिपाठी को उसके घर मीना इंकलेव से गिरफ्तार कर लिया है। महिला उप निरीक्षक संयोगिता पुलिस बल के साथ आरोपी शिवांगी त्रिपाठी के घर पहुंची थी। जहां से उसको अरेस्ट कर लिया गया है।