मेरठ में शनिवार को सीएम योगी करेंगे शहीदों के परिजनों को सम्मानित, सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम




Listen to this article

न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
कल यानि 14 नवंबर को मेरठ में दो बड़े राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इन आयोजनों के दौरान वीआईपी मेहमानों के आगमन और भारी जनसमूह की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक भव्य कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और देश के लिए जान कुर्बान करने वाले शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं, दूसरे कार्यक्रम में ओबीसी समाज के प्रमुख नेता मेरठ पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसके चलते शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।