न्यूज 127, मेरठ (जोजो):
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद मेरठ भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने सुरक्षा ड्यूटी में लगाए गए राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण डी-ब्रीफिंग बैठक की। इस बैठक में जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों से आए पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
बैठक के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और अधिकारियों-कर्मचारियों के ड्यूटी संबंधी दायित्वों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सतर्कता, उच्च अनुशासन और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत करें। किसी भी स्तर पर ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य वीवीआईपी दौरे को पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों और पुलिस इकाइयों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। वीवीआईपी आगमन के चलते शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और रूट डायवर्जन व ट्रैफिक मैनेजमेंट की पुख्ता तैयारियां की गई हैं।


