न्यूज 127, हरिद्वार।
अर्धकुंभ मेला-2027 की तैयारियों को तेज करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंभ मेला आयुष अग्रवाल ने ऋषिकुल मैदान-2 और बैरागी कैंप में प्रस्तावित पुलिस लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया। मेले के दौरान देशभर से आने वाले पुलिस बल के आवास, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ऋषिकुल और बैरागी कैंप स्थित पुलिस लाइन तथा घुड़सवार लाइन के लिए चल रहे समतलीकरण और टिन टेंटेज के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बैरक, भोजनालय, शौचालय, स्नानागार और ब्रीफिंग हॉल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कार्य में देरी और गुणवत्ता से समझौता करने पर अधिकारियों व ठेकेदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली व्यवस्थाएं समय पर तैयार करना प्राथमिकता है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जोधराम जोशी सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस टीमें मौजूद रहीं।


