पुलिस महकमे में फेरबदल, चार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती




Listen to this article

न्यूज127।
पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नई तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को कोतवाली ट्रांजिट कैंप के प्रभारी निरीक्षक पद से हटाकर एएनटीएफ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक रेशमा तनवर को पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली ट्रांजिट कैंप का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

आदेश के तहत उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को चौकी आवास विकास से हटाकर चौकी दरऊ, कोतवाली किच्छा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि उपनिरीक्षक पवन जोशी को चौकी दरऊ, कोतवाली किच्छा से स्थानांतरित कर चौकी आवास विकास, कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश में सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।